बिहार BPSSC फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफ़िसर (FRO) भर्ती 2026 || Bihar BPSSC Forest Range Officer (FRO) Recruitment 2026

Bihar BPSSC Forest Range Officer (FRO) Recruitment 2026

दोस्तों बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने वर्ष 2026 के लिए Forest Range Officer (FRO) भर्ती का जानकारी जारी किया है। यह भर्ती पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वन क्षेत्रों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी। अगर आप जंगल बिभाग में नौकरी करना चाहते थे तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इस भर्ती को कैसे आप आवेदन करेंगे, कौन कौन से लोग आवेदन कर सकते है। इस नौकरी में आपको कितना सैलरी दिया जायेगा और क्या क्या योग्यता है सब कुछ डिटेल से बताएँगे। अगर आप जंगल विभाग में नौकरी करने के लिए इच्छुक है तो पहले सब जानकारी ले कर ही आवेदन करे। चलिए आप को इस नौकरी के बारे में पूरा विस्तार से बताते है।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

  • आवेदन करने की तारीख  = 16/07/2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख = 16/08/2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख = 16/08/2026
  • एडमिट कार्ड उपलब्ध = परीक्षा से पहले

आवेदन शुल्क:-

  • जनरल / BC / अन्य राज्य : 100/-
  • SC / ST / PH : 100/-
  • महिला उम्मीदवार (बिहार की निवासी): 100/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन या ऑफ़लाइन माध्यम से करें।

योग्यता:-

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • मास्टर डिग्री होना चाहिए जिसमें कम से कम 50% अंक हों।
  • अभ्यर्थी को भर्ती विज्ञापन में निर्धारित सभी शारीरिक मानकों (Physical Standards) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की शर्तों को पूरा करना होगा।
  • शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रता का निर्धारण आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार किया जाएगा।

कुल पद:-

16 पद

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी (Category) न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सभी अभ्यर्थी 21 वर्ष
सामान्य / EWS (पुरुष) 21 वर्ष 37 वर्ष
सामान्य / EWS (महिला) 21 वर्ष 40 वर्ष
BC / EBC (पुरुष एवं महिला) 21 वर्ष 40 वर्ष
SC / ST (पुरुष एवं महिला) 21 वर्ष 42 वर्ष

नोट:

  • आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी। आप को घबराने जी कोई जरूरत नहीं है।

चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार वन क्षेत्र में कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम है।

  1. उम्मीदवार का स्वास्थ्य सामान्य एवं कार्य के लिए उपयुक्त होना चाहिए।
  2. दृष्टि (Vision) निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए तथा रंग पहचानने (Color Vision) की क्षमता एक बराबर हो।
  3. सुनने की क्षमता (Hearing) भी सही होनी चाहिए।
  4. किसी गंभीर संक्रामक रोग, स्थायी शारीरिक विकलांगता या ऐसी बीमारी से ग्रस्त नहीं होना चाहिए जो वन सेवा के कार्यों में दिक्कत करे।
  5. मेडिकल परीक्षण बिहार सरकार द्वारा अधिकृत सरकारी अस्पताल या मेडिकल बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा।
  6. केवल मेडिकल परीक्षा में फिट (Fit) घोषित किए गए अभ्यर्थियों को ही अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

वेतन (Salary)

Bihar BPSSC Forest Range Officer (FRO) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-लेवल 6 में वेतन दिया जाएगा।

विवरण वेतन
पे-लेवल लेवल-6
वेतनमान (Pay Scale) ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह
प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) ₹35,400 प्रति माह
ग्रेड बिहार सरकार के नियमों के अनुसार

भत्ते (Allowances)

मूल वेतन के अतिरिक्त चयनित अधिकारियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार भत्ते भी मिलेंगे। जैसे:-

  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA)
  • मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance – HRA)
  • यात्रा भत्ता (Travel Allowance – TA)
  • चिकित्सा सुविधाएं (Medical Benefits)
  • अवकाश एवं अन्य सरकारी सुविधाएं

इन सभी भत्तों को जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग ₹50,000–₹60,000 प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को भर्ती सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही एवं सत्य दर्ज करें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
  • लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाएँ।
  • भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट, प्रवेश पत्र एवं परिणाम केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
  • समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें।
  • भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज़ या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • अंतिम चयन आयोग द्वारा निर्धारित सभी पात्रता, शारीरिक, चिकित्सा एवं दस्तावेज़ सत्यापन की शर्तों को पूरा करने पर ही किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Forest Department सेक्शन में जाकर Forest Range Officer (FRO) Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  4. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से Submit करें और आगे जानकारी के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment