स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 का इंतजार बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है। इस भर्ती के माध्यम से आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी के पद पर ज्वाइन हो सकते हैं।
इस भर्ती में कौन-कौन से पदों के लिए भर्ती आई है, क्या-क्या योग्यता आपके पास होनी चाहिए, कितनी तारीख से कितनी तारीख तक इसका आवेदन किया जाएगा और आपकी उम्र सीमा क्या होनी चाहिए, इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे।
आपसे गुजारिश है कि आप इस ब्लॉग को पूरा लास्ट तक पढ़िएगा, जिससे आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। तो चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आपको इस नौकरी के लिए आवेदन कैसे करना है, इसमें आपको क्या-क्या करना पड़ सकता है और किस-किस पद के लिए भर्ती आई है।
इस भर्ती में कुल 9124 पद निकाले गए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 क्या है?
एसबीआई जूनियर एसोसिएट क्लर्क ग्रेड में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। इसमें जूनियर एसोसिएट के रूप में भर्ती किया जाता है। पिछली भर्ती में पद का आधिकारिक स्वरूप नाम जूनियर एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स के नाम से जाना जाता है।
अगर आप इस भर्ती में चयनित होना चाहते हैं, तो आपको लोकल भाषा आना अति आवश्यक है। आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी कर्मचारी के रूप में चयनित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती का आवेदन 11 अगस्त से शुरू हो गया है। इस भर्ती के आवेदन की लास्ट तारीख 31 अगस्त तक है।
इस भर्ती का एग्जाम अभी निश्चित नहीं हुआ है। आपके एग्जाम की डेट नोटिफिकेशन में दी जाएगी और आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आपको दे दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अगर आप जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस से हैं, तो आपका आवेदन शुल्क 750 रुपये लिया जाएगा। अगर आप एससी, एसटी से हैं, तो आपसे आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आप अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती में कम से कम आपकी उम्र 20 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष होना अनिवार्य है। आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
पोस्ट नेम और टोटल पद
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क (रेगुलर) के 7680 पद निकाले गए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर एसोसिएट क्लर्क (बैकलॉग) के 1444 पद निकाले गए हैं।
योग्यता
आपके पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।
सैलरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क की नौकरी करने पर आपको 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक सैलरी दी जा सकती है। यह सैलरी टाइम-टू-टाइम घट-बढ़ भी सकती है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क में क्या काम करना होता है?
जूनियर एसोसिएट के रूप में बैंक की शाखा पर आपको कस्टमर सपोर्ट और सेल्स से संबंधित बहुत सारे काम करने होते हैं। ग्राहक की बैंकिंग जरूरतों में सहायता करने और बैंकिंग सर्विस प्रक्रिया से संबंधित कई प्रकार के काम करने होते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है और अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर देना है। उसके बाद आपको फोटोग्राफ, सिग्नेचर और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट कैटेगरी वाइज सावधानीपूर्वक अपलोड करके सबमिट कर देना होगा।
लास्ट में जाकर अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद भरे हुए फॉर्म की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित अपने पास रख लेना होगा।
Super Jankari पर हम सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और स्पष्ट हिंदी में उपलब्ध कराते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, उपयोगी और समय पर जानकारी पहुँचाना है। हम उपलब्ध जानकारी को आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। किसी भी आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य जांचना चाहिए।