हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा 2026

हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा 2026

दोस्तों हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा 2026 हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह परीक्षा Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का चयन करना और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाना है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सरकारी संस्थानों में रिक्त ग्रुप C पदों को भरा जाता है। आप आवेदन करके चयन हो साकते है। दोस्तों Haryana CET Group C 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी तथा कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार करनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए CET Group C परीक्षा एक सुनहरा अवसर है। इस परीक्षा में सफल होकर उम्मीदवार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करना चाहिए तथा नियमित अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। Haryana CET Group C Examination 2026 से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखनी चाहिए। आप जिनता जल्दी आवेदन कर लेंगे आपके लिए उतना ही सही रहेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

दोस्तों इस परीक्षा के लिए आवेदन 19/06/2026 से 03/07/2026 तक किया जायेगा इस परीक्षा के आवेदन के भुगतान के लिए इस 06/07/2026 तारीख तक समय रहेगा। परीक्षा और एडमिट कार्ड का डेट अभी फिक्स नहीं किया गया है। इसकी जानकारी मिलते आप को इसी साईट के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।

Leave a Comment