NFR रेलवे RRC गुवाहाटी अप्रेंटिस भर्ती 2026 || NFR Railway RRC Guwahati Apprentice Recruitment 2026

NFR Railway RRC Guwahati Apprentice Recruitment 2026

NFR रेलवे RRC गुवाहाटी अप्रेंटिस भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा शानदार अवसर है जो भारतीय रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में अलग-अलग ट्रेडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगा सब कुछ इस पोस्ट में बताएँगे। इस भर्ती क्या क्या योग्यता होना चाहिए कौन से लोग आवेदन कर सकते है। सब कुछ विस्तार से बतायेगे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

  • आवेदन करने की तारीख  = 20/07/2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख = 19/08/2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने कि अंतिम तारीख = 19/08/2026

आवेदन शुल्क:-

  • जनरल / BC / अन्य राज्य : 100/-
  • SC / ST / PH : 0/-
  • सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए : 0/-

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम आयु 15 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष

आयु की गणना: 19 अगस्त 2026 (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि) के अनुसार की जाएगी।

आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणी आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC (NCL) 3 वर्ष
PwBD (UR) 10 वर्ष
PwBD (OBC) 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) 15 वर्ष

रेलवे भर्ती नियमों के अनुसार अन्य पात्र श्रेणियों को भी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्यता:-

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में ITI/NCVT सर्टिफिकेट के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10 (हाई स्कूल) की परीक्षा।

कुल पद:-

6777 पद

वेतन

NFR रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को नियमित सरकारी वेतन (Salary) नहीं दिया जाएगा। अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान Apprentices Act, 1961 एवं भारत सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड (Stipend) दिया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्ष मासिक स्टाइपेंड
प्रथम वर्ष ₹9,600 प्रति माह
द्वितीय वर्ष* ₹10,560 प्रति माह
तृतीय वर्ष* ₹11,040 प्रति माह

*द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड केवल उन ट्रेडों पर लागू होगा जहाँ प्रशिक्षण अवधि 2 या 3 वर्ष की है। स्टाइपेंड को समय-समय पर भारत सरकार द्वारा बदलाव की जा सकती हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • यह भर्ती अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए है, स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है।
  • प्रशिक्षण कि समय सीमा केवल निर्धारित स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे में स्थायी नियुक्ति का स्वतः अधिकार नहीं मिलता है।

चिकित्सा परीक्षण

NFR रेलवे RRC गुवाहाटी अप्रेंटिस भर्ती 2026 में मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के बाद चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) से गुजरना होगा। मेडिकल परीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। अगर आप शारीरक रूप से फिट नहीं रहेंगे तो आप को भर्ती में नहीं लिया जायेगा। यदि कोई उम्मीदवार चिकित्सा परीक्षण में अयोग्य पाया जाता है, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे रेलवे के निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने का आसन तरीका:-

सबसे पहले NFR की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएँ। NFR Recruitment Portal

इस वेबसाइट पर जाकर आप स्टेप टू स्टेप दिए गए नियमो का पालन करने हुए पूरा आवेदन कर लीजिये। वहाँ पर आपको पूरा विस्तार से आप को बताया जायेगा।

महत्वपूर्ण: ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 19 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि का इंतजार न करें क्योकि साईट पर जब अधिक लोड पड़ेगा तो सर्वर डाउन हो सकता है और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें ले ताकि आवेदन करने में कोई दिक्कत न आये।

Leave a Comment