NTPC SAIL Power Company Limited (NSPCL) भर्ती 2026
NTPC SAIL Power Company Limited (NSPCL) की तरफ से Senior Assistant Officer और Senior Assistant Engineer पदों पर भर्ती निकली है, जिसका ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगा। इस भर्ती में कुल 17 पदों पर भर्ती निकली है, जिनमें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन आप कैसे कर सकते हैं, कौन-कौन से लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे, कितनी आयु सीमा होगी, चयन प्रक्रिया क्या होगी, सैलरी कितनी मिलेगी और शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता
NSPCL में भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवार आवेदन करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए जो भर्ती निकाली गई है, उसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Senior Assistant Engineer – Electrical
Electrical पद के लिए आपके पास Electrical Engineering में B.E. या B.Tech की डिग्री होना आवश्यक है, जिसमें आपके न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। तभी आपको इस पद के लिए चयनित किया जाएगा। उम्मीदवार के पास Power Sector से संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना आवश्यक है।
Senior Assistant Officer – Law
Law पद के लिए आपके पास LLB की डिग्री होना आवश्यक है और 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है। तभी आपको इस पद के लिए चयनित किया जाएगा।
Senior Assistant Engineer – Mechanical
इस पद के लिए भी आपके पास B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है और उस डिग्री में 60% अंक होने चाहिए। आपको Power Sector से संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना आवश्यक है।
Senior Assistant Engineer – C&I
C&I पद के लिए Electrical, Electronics, Instrumentation and Control अथवा संबंधित Engineering क्षेत्र में आपके पास B.E. या B.Tech की योग्यता होनी चाहिए। इसमें भी आपको Power Sector से संबंधित कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
Senior Assistant Engineer – IT/ERP
इस पद पर चयनित होने के लिए Computer Science, Information Technology, Computer Engineering, Electronics and Communication या संबंधित क्षेत्र में आपके पास B.Tech की योग्यता होना अनिवार्य है।
इसके अलावा आपके पास IT Infrastructure, System Operations, Network Security, Software Development आदि क्षेत्रों का अनुभव होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा
NSPCL भर्ती के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है। इस भर्ती में आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आयु सीमा और आरक्षण से संबंधित नियमों की जानकारी आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में उम्मीदवारों को ₹300 का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आपके पास Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI है, तो आप इनमें से किसी भी माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
सैलरी कितनी मिलेगी?
अगर आपका चयन NSPCL भर्ती में हो जाता है, तो आपको लगभग ₹40,000 से ₹1,40,000 के बीच सैलरी मिल सकती है। इसमें अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं और सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान भी हो सकता है। सैलरी से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई होगी।
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
NSPCL में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें ऑनलाइन माध्यम से टेस्ट लिया जा सकता है। उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक हो सकता है।
इसके अलावा मेडिकल, अनुभव और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार होगी।
महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है और इसकी लास्ट डेट 22 सितंबर 2026 शाम 6:00 बजे तक रखी गई है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं?
अगर आपके पास B.Tech की डिग्री है या LLB की डिग्री है या आपने IT सेक्टर, Mechanical सेक्टर या Engineering से संबंधित पद पर काम किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है और आपका पूरा डॉक्यूमेंट सही होना चाहिए। पद के अनुसार निर्धारित योग्यता और अनुभव पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको NSPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर Career/Recruitment ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती की जानकारी और अपनी योग्यता की जांच करनी होगी।
दिए गए Online Application लिंक पर क्लिक करके अपना Registration कर लेना होगा। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद Signature और Photograph भी अपलोड करके आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
सारी जानकारी भरने के बाद अपना आवेदन फॉर्म Submit करें और उसकी PDF अपने पास डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, जिससे आगे आने वाले समय में आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो।
Super Jankari पर हम सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और स्पष्ट हिंदी में उपलब्ध कराते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, उपयोगी और समय पर जानकारी पहुँचाना है। हम उपलब्ध जानकारी को आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। किसी भी आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य जांचना चाहिए।