CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित अनुसंधान संगठन में प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। CSIR भारत का प्रमुख वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान संस्थान है, जिसके अंतर्गत देशभर में अनेक प्रयोगशालाएं और अनुसंधान केंद्र संचालित होते हैं। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशासनिक कार्य, कार्यालय प्रबंधन, फाइलों का रख-रखाव, नोटिंग-ड्राफ्टिंग तथा विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाने होंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आवेदन करें। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा तथा अन्य सरकारी लाभ प्रदान किए जाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:-

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ 23 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026
ई-रसीद एवं भुगतान विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से पूर्व
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
दस्तावेज सत्यापन परीक्षा परिणाम के बाद

महत्वपूर्ण सूचना: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। CSIR ने स्पष्ट किया है कि 13 जुलाई 2026 शाम 05:00 बजे के बाद किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी लिए पहले ही आवेदन कर ले।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क निम्ननुसार निर्धारित किया गया है:-

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) ₹500/-
ओबीसी (NCL) ₹500/-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) ₹500/-
अनुसूचित जाति (SC) शुल्क नहीं
अनुसूचित जनजाति (ST) शुल्क नहीं
दिव्यांग (PwBD) शुल्क नहीं
महिला अभ्यर्थी शुल्क नहीं
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) शुल्क नहीं

भुगतान का माध्यम

  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • उम्मीदवार SBI Collect पोर्टल के माध्यम से UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से भुगतान कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और भुगतान भी वापिस नहीं दिया जायेगा
  • शुल्क भुगतान के बाद ई-रसीद (e-Receipt) डाउनलोड कर आवेदन पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

CSIR ASO भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम आयु अधिसूचना अनुसार
अधिकतम आयु 33 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी:-

श्रेणी आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC (NCL) 3 वर्ष
PwBD (सामान्य) 10 वर्ष
PwBD (OBC) 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) 15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) नियमानुसार
CSIR विभागीय कर्मचारी 5 वर्ष

नोट: उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई आयु सीमा एवं छूट संबंधी शर्तों को अवश्य पढ़े ताकि आवेदन करने में कोई दिक्कत न हो।

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 : रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के कुल 100 पद भरे जाएंगे।

पदवार रिक्ति विवरण

पद का नाम कुल पद
Assistant Section Officer (ASO) 100
कुल पद (Total Posts) 100

श्रेणीवार रिक्तियां

कार्य क्षेत्र

चयनित ASO उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रशासनिक कार्य सौंपे जा सकते हैं:-

  • कार्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन
  • नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग
  • फाइल प्रबंधन
  • विभागीय समन्वय
  • सरकारी पत्राचार
  • रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेज प्रबंधन

महत्वपूर्ण सूचना

रिक्तियों की संख्या संगठन की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। अंतिम एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को CSIR की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ ले तभी आवेदन करिए।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce, Engineering आदि) में ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

मानदंड विवरण
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
विषय किसी भी संकाय/विषय में
विश्वविद्यालय UGC/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त
कंप्यूटर ज्ञान कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) हेतु बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान लाभदायक

अन्य पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करते समय सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध होने चाहिए।
  • अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

वेतन (Salary)

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद एक आकर्षक वेतनमान वाली केंद्रीय सरकारी नौकरी है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार पे लेवल-7 में वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद का वेतन नीचे कालम में दिया गया है।

वेतन संरचना (Salary Structure)

विवरण राशि
पे लेवल Level-7
प्रारंभिक बेसिक पे ₹44,900 प्रति माह
अधिकतम वेतन ₹1,42,400 प्रति माह
वेतन आयोग 7th Central Pay Commission

अनुमानित मासिक वेतन

घटक अनुमानित राशि
बेसिक पे ₹44,900
महंगाई भत्ता (DA) नियमानुसार
मकान किराया भत्ता (HRA) शहर के अनुसार
परिवहन भत्ता (TA) नियमानुसार
अन्य भत्ते लागू होने पर

कुल सकल वेतन (Gross Salary) लगभग ₹80,000 से ₹95,000 प्रति माह तक हो सकता है, जबकि कटौतियों के बाद इन-हैंड वेतन लगभग ₹70,000 से ₹85,000 प्रति माह हो सकता है। यह पोस्टिंग स्थान, HRA श्रेणी और अन्य भत्तों पर निर्भर करता है।

अन्य सुविधाएं (Benefits & Allowances)

  • महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जायेगा।
  • मकान किराया भत्ता (HRA) भी दिया जायेगा।
  • परिवहन भत्ता (TA) भी दिया जायेगा।
  • चिकित्सा सुविधा (CGHS) भी दिया जायेगा।
  • राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) भी दिया जायेगा।
  • अवकाश यात्रा रियायत (LTC) भी दिया जायेगा।
  • बच्चों की शिक्षा भत्ता भी दिया जायेगा।
  • वार्षिक वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति के अवसर मिलेगा।

CSIR ASO पद न केवल अच्छा वेतन प्रदान करता है, बल्कि दीर्घकालिक करियर ग्रोथ, नौकरी की सुरक्षा और विभिन्न सरकारी सुविधाओं के कारण भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसीलिए औए भी सुविधा दिया जायेगा।

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)

उम्मीदवार CSIR ASO भर्ती 2026 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जोकि नीचे ऑनलाइन आवेदन का लिंक लिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू हो चुकी है और 13 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे) तक चलेगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. CSIR की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
    CSIR Recruitment Portal
  2. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें।
  5. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान SBI Collect के माध्यम से करें।
  8. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांचें और Final Submit करें।
  9. भविष्य के लिए आवेदन पत्र एवं भुगतान रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण), स्नातक डिग्री/मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), EWS/PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र इतना दस्तावेज आप को इकठा करना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

नोट: अंतिम तिथि का इंतजार न करें। नहीं तो सर्वर पर अधिक लोड हो जायेगा तो आवेदन पूरा नहीं हो पायेगा। इसीलिए समय रहते हुए ही पहले ही आवेदन कर ले।

निष्कर्ष (Conclusion)

CSIR असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संगठन में प्रशासनिक पद पर करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती में आकर्षक वेतन, सरकारी भत्ते, नौकरी की सुरक्षा, पदोन्नति के अवसर तथा बेहतर कार्य वातावरण जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Leave a Comment