ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE-5) भर्ती 2026
दोस्तों AIIMS Common Recruitment Examination (CRE-5) Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा जारी किया गया है। यह भर्ती विभिन्न AIIMS संस्थानों एवं अन्य केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में Group-B और Group-C Non-Faculty पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर चयन का अवसर मिलेगा। इस भर्ती में फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टोर कीपर, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर तथा अन्य कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से Computer Based Test (CBT) शामिल होगा। कुछ पदों के लिए CBT के बाद स्किल टेस्ट या दस्तावेज़ सत्यापन भी आयोजित किया जा सकता है। परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी और चयनित उम्मीदवारों को भारत के विभिन्न AIIMS संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न तथा अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफ लाइन किसी भी तरह आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Yash Kumar एक Education एवं Career Content Writer हैं और Super Jankari के संस्थापक हैं। उन्हें सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा समाचार, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित करने और उसे सरल भाषा में प्रस्तुत करने का अनुभव है। Super Jankari के माध्यम से उनका लक्ष्य छात्रों, युवाओं और नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सटीक, विश्वसनीय और समय पर जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकें।